Himachal: बीएड में तीन साल अंग्रेजी विषय नहीं पढ़ने वाले सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक भर्ती से बाहर

बीएड की पढ़ाई में तीन साल अंग्रेजी विषय नहीं पढ़ने वाले कई अभ्यर्थी सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक भर्ती से बाहर हो गए हैं। सरकार के स्पष्टीकरण के बाद पात्रता सूची में बदलाव किया गया है। साक्षात्कार प्रक्रिया के बीच कई उम्मीदवारों की दावेदारी खत्म हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के स्कूलों के लिए 312 अंग्रेजी शिक्षकों की है। इन शिक्षकों की नियुक्ति सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में होनी है। लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। 28 मई से दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार चल रहे हैं। इसी दौरान शिक्षा विभाग को सरकारी पत्र भेजा गया। इस पत्र में पात्रता शर्तों पर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया गया। सरकार ने कुछ पात्रता व्याख्याओं को विस्तार से परिभाषित किया है। भर्ती अभ्यर्थियों का कहना है कि मूल विज्ञापन में इन शर्तों का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। इस स्पष्टीकरण ने भर्ती प्रक्रिया को नए विवाद के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 22:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: बीएड में तीन साल अंग्रेजी विषय नहीं पढ़ने वाले सीबीएसई अंग्रेजी शिक्षक भर्ती से बाहर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpTeachersRecruitment #SubahSamachar