CBSE: 15 जुलाई को होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा, लेकिन आवेदन संबंधी कोई सूचना नहीं; छात्रों की बढ़ी चिंता
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की कम्पार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू न होने से देशभर के छात्र और अभिभावक चिंतित हैं। बोर्ड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) तैयार करने और आवेदन की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होनी थी, लेकिन जून का तीसरा सप्ताह शुरू होने के वावजूद इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करते समय 15 जुलाई को कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 1.68 लाख से अधिक छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा समय पर होने को लेकर संशय पैदा हो गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:29 IST
CBSE: 15 जुलाई को होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा, लेकिन आवेदन संबंधी कोई सूचना नहीं; छात्रों की बढ़ी चिंता #Education #National #Cbse #SubahSamachar
