CBSE की बड़ी चूक: 9वीं में सोशल साइंस और कंप्यूटर अनिवार्य, लेकिन किताबें अब तक नहीं

हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत नौवीं कक्षा में सोशल साइंस और कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य तो कर दिया गया लेकिन इन विषयों की किताबें उपलब्ध करवाना सीबीएसई और एनसीईआरटी भूल गए हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए ढाई माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, मगर सरकारी और निजी सीबीएसई स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों के हाथों में अब तक इन विषयों की पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। किताबें न होने से इनकी नियमित पढ़ाई भी शुरू नहीं हो पाई है। हैरानी की बात यह है कि जिन विषयों को अनिवार्य बनाया गया, उनकी किताबों की पीडीएफ तक एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CBSE की बड़ी चूक: 9वीं में सोशल साइंस और कंप्यूटर अनिवार्य, लेकिन किताबें अब तक नहीं #CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #CbseClass9Books #NcertBooks #SocialScienceBook #ComputerBook #Nep #CbseSchoolsHimachal #NcertPdf #EducationNews #Class9Curriculum #SchoolEducation #SubahSamachar