Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में बिना सर्जरी होंगे मोतियांबिंद के ऑपरेशन

एनएचएम ने अस्पताल प्रबंधन को दी 22 लाख रुपये की आधुनिक फेको मशीननेत्र रोगियों को नहीं जाना पड़ेगा अब नेरचौक और निजी अस्पतालों मेंसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। नेत्र रोगियों, विशेषकर मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में अब जल्द ही आधुनिक तकनीक से सुसज्जित फेको मशीन के जरिये सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से अस्पताल में करीब 22 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है। अस्पताल में पहले से मौजूद मशीन काफी पुरानी हो चुकी थी और उसमें बार-बार खराबी आने के कारण ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। इससे न केवल चिकित्सकों को परेशानी होती थी, बल्कि मरीजों को भी इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, सुविधा लेने के लिए उन्हें 15 किलोमीटर दूर नेरचौक मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। नई फेको मशीन की मदद से मोतियाबिंद की सर्जरी बिना टांके और बिना बड़े चीरे के की जाएगी। इस तकनीक में अल्ट्रासोनिक तरंगों के जरिये आंख के धुंधले लेंस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर बाहर निकाला जाता है और उसकी जगह कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। सर्जरी के दौरान मात्र 2.2 से 2.8 मिलीमीटर का छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे न खून बहता है और न ही टांके लगाने की जरूरत पड़ती है। यह पूरी प्रक्रिया लगभग 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है और मरीज को जल्द ही छुट्टी भी मिल जाती है। साथ ही जिन मरीजों के लिए लेसिक संभव नहीं है, उनके लिए रिफ्रैक्टिव लेंस बदलकर चश्मे से भी छुटकारा दिलाने में यह मशीन कारगर साबित होगी। अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों से मिली इस सुविधा से अब सर्जरी की सफलता दर बढ़ेगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।बॉक्सअस्पताल में पुरानी मशीन के बार-बार खराब होने से मोतियाबिंद व अन्य आंखों के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। अब एनएचएम से आधुनिक मशीन मिलने के बाद मरीजों के ऑपरेशन में काफी सुविधा होगी। - डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2026, 17:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में बिना सर्जरी होंगे मोतियांबिंद के ऑपरेशन #CataractOperationsWillBeDoneWithoutSurgeryInTheRegionalHospital #SubahSamachar