Bahadurgarh: विशेष समुदाय के व्यक्ति पर गाय के साथ दुराचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज

बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र स्थित छोटूराम नगर में एक व्यक्ति पर बेसहारा गाय के साथ दुराचार करने का आरोप है। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। छोटूराम नगर में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता शीला देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि छोटूराम नगर में किराये पर रहने वाले रजब अली ने 28-29 जुलाई की रात गली में बैठी एक बेसहारा गाय के साथ कथित रूप से घृणित कृत्य किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस कृत्य से हिंदू धर्म की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता सहित अन्य कानूनी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जिस गाय के साथ कथित घटना हुई है, उसकी तलाश भी की जा रही है ताकि उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा सके। लाइनपार थाना पुलिस से उपनिरीक्षक आकाश के अनुसार शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो की सत्यता और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bahadurgarh: विशेष समुदाय के व्यक्ति पर गाय के साथ दुराचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज #CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #Haryana #SubahSamachar