Himachal: बिना टेट पास किए जेबीटी की प्रमोशन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार और विभाग को नोटिस

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जिला कुल्लू ब्लॉक में बिना टेट पास किए जेबीटी से हेड टीचर के पदों पर 45 शिक्षकों की पदोन्नति को चुनौती दी गई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार सहित एलिमेंट्री विभाग और अन्य को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब तलब किया है। अदालत ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इन निजी प्रतिवादियों की जो भी पदोन्नति हुई है या होगी, वह इस रिट याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी। जिन शिक्षकों को हेड टीचर बनाया गया है, वे बाद में इस पदोन्नति को लेकर किसी भी प्रकार का दावा नहीं कर सकेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 21:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: बिना टेट पास किए जेबीटी की प्रमोशन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार और विभाग को नोटिस #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #JbtTeachersPromotion #HpHighCourtOrder #SubahSamachar