Varanasi News: PMO पहुंचा IMS BHU के जूनियर डॉक्टर के ओवरडोज लेकर जान देने का मामला, हालत गंभीर; जानें अपडेट
आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर (जूनियर रेजिडेंट) का 55 दिनों से आईसीयू में इलाज चल रहा है। 13 मार्च की दोपहर उसने इंसुलिन की ओवरडोज लेकर जान देने का प्रयास किया था। इसके बाद से उसे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के छठे तल स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब यह मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) के सदस्य ऋषभ जायसवाल ने जूनियर डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की है। सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सत्या (25) मूल रूप से बिहार की निवासी हैं। ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित कॉलोनी में किराये के कमरे में उन्होंने 13 मार्च को जान देने का प्रयास किया था। आईसीयू में भर्ती डॉक्टर की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 14 मार्च को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अगले दिन आईएमएस प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 00:05 IST
Varanasi News: PMO पहुंचा IMS BHU के जूनियर डॉक्टर के ओवरडोज लेकर जान देने का मामला, हालत गंभीर; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #ImsBhuVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
