UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत केस में होगी कोर्ट में बहस, किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी का है आरोप

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में शुक्रवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली तारीख को पुलिस आख्या पर बहस अधूरी रह गई थी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना रणौत के खिलाफ वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का भी फिल्म अभिनेत्री पर आरोप लगाया था। अधीनस्थ न्यायालय ने 6 मई 2025 को परिवाद खारिज कर दिया था। वादी अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत केस में होगी कोर्ट में बहस, किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी का है आरोप #CityStates #Agra #KanganaRanautCase #AgraNews #SubahSamachar