कश्मीर की कालीन का कमाल: 20 लाख गांठें, 28 महीने की मेहनत और प्योर सिल्क का इस्तेमाल; कीमत 26 लाख रुपये
भदोही में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में कश्मीर सिल्क की कालीन आकर्षित कर रही है। 12 बाई 18 फीट की सिल्क की कालीन की बुनाई में 20 लाख गांठें लगाई गई हैं। इसकी कीमत 26 लाख रुपये है। सिल्क और ऊलेन से बनी मॉडर्न डिजाइन की कालीन भी पसंद की जा रही है। जम्मू कश्मीर के निर्यातक मेहराज जान ने बताया कि सिल्क के कालीन की डिजाइन ईरान से ली गई है। इसे माहिर या तजुर्बे वाला बुनकर ही बना सकता है। प्योर सिल्क का इस्तेमाल किया गया है। इस कालीन को छह बुनकरों ने 28 महीने में तैयार किया है। इसके एक स्क्वायर मीटर में 576 गांठें लगाई गई हैं। एक बुनकर को 40 साल से अधिक का अनुभव है। दूसरे बुनकर 10 से 15 साल का अनुभव रखते हैं। इस कालीन को तैयार करने में 60 किलो सिल्क का इस्तेमाल किया गया है। कटाई और छंटाई के बाद 45 किलोग्राम की कालीन तैयार हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 23:14 IST
कश्मीर की कालीन का कमाल: 20 लाख गांठें, 28 महीने की मेहनत और प्योर सिल्क का इस्तेमाल; कीमत 26 लाख रुपये #CityStates #Bhadohi #Varanasi #BhadohiNews #SpecialKashmiriCarpet #UpNews #SubahSamachar
