Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
- निर्यात और आयात दोनों प्रकार के माल की आवाजाही के दौरान प्रत्येक चरण पर होगी निगरानी और जांचसंवाद न्यूज एजेंसीयमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो संचालन के साथ ही यहां पर उच्च स्तरीय सुरक्षा और जांच प्रणाली व्यवस्था लागू की गई है। जिससे कि एयरपोर्ट से आयात और निर्यात होने वाले सारे सामान की पूरी तरह से जांच की जा सके और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था अभेद रहे। एयरपोर्ट पर निर्यात (एक्सपोर्ट) और आयात (इम्पोर्ट) दोनों प्रकार के माल की आवाजाही के दौरान प्रत्येक चरण पर निगरानी और जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।एयरपोर्ट से निर्यात किए जाने वाले सामान की जांच प्रक्रिया सबसे पहले प्रवेश द्वार से शुरू होती है। यहां कार्गो लेकर आने वाले वाहनों और सामान की प्रारंभिक जांच की जाती है। गेट पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सत्यापन होने के बाद ही सामान को कार्गो वेयरहाउस तक पहुंचने की अनुमति दी जाती है। वेयरहाउस पहुंचने के बाद सामान को उतारा जाता है और उसकी वजन की जांच प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके बाद पूरे कार्गो की एक्स-रे मशीनों के माध्यम से इसकी स्कैनिंग की जाती है। जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भेजे जा रहे सामान में कोई प्रतिबंधित या संदिग्ध सामग्री शामिल न हो। जांच पूरी होने के बाद ही सामान को निर्यात के लिए वेयरहाउस में सुरक्षित रूप से रखा जाता है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। बाहर से आने वाले सामान की भी होती है जांचएयरपोर्ट से निर्यात होने वाले सामान के साथ ही बाहर से आए कार्गो को भी सख्त सुरक्षा मानकों से होकर गुजरना पड़ता है। कार्गो फ्लाइट से आने वाले सामान को सीधे वेयरहाउस में प्रवेश देने से पहले सुरक्षा एजेंसियों निर्धारित जांच प्रक्रिया अपनाती है। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की क्लियरेंस मिलने के बाद ही इसे वेयर हाउस की ओर भेजा जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:25 IST
Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत #CargoSecurityArrangementsStrengthenedAtNoidaInternationalAirport. #SubahSamachar
