महिला केयरटेकर की घिनौनी हरकत: सोनिया ने सबको खिलाईं नींद की गोली, फिर मंसूबे किए पूरे; पढ़ें पीड़ित की आपबीती
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी गई एक महिला केयरटेकर ने परिवार के सदस्यों को खाने में नींद की गोली देकर सुला दिया। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने पर आरोपी महिला घर से नकदी चोरी कर भाग गई। तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी केयरटेकर को बरेली यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 20:20 IST
महिला केयरटेकर की घिनौनी हरकत: सोनिया ने सबको खिलाईं नींद की गोली, फिर मंसूबे किए पूरे; पढ़ें पीड़ित की आपबीती #CityStates #DelhiNcr #Delhi #CrimeNews #DelhiPolice #SubahSamachar
