Gurugram News: सोहना-तावडू मार्ग पर कार घाटी में गिरी

सोहना। सोहना-तावडू मार्ग पर कार के घाटी में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को देर रात सोहना-तावडू मार्ग पर बड़ा हादसा घटित हो गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान परमजीत निवासी गांव लाखुवास के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में विकास यादव, विष्णु व प्रशांत भी लखुवास गांव के निवासी हैं। चारों युवक कार से राजस्थान के टपूकड़ा में किसी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, जैसे ही कार सोहना घाटी में पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। वहीं, सिटी थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह बताते हैं कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सोहना-तावडू मार्ग पर कार घाटी में गिरी #CarPlungesIntoValleyOnSohna-TauruRoad #SubahSamachar