किश्तवाड़ में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, खराब मौसम ने ली जान, नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़ के आरजी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज कुमार पावर प्रोजेक्ट कंपनी में कार्यरत थे और नाइट ड्यूटी पूरी करके सुबह घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण सड़क फिसली और कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस और स्थानीय एनजीओ की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। खाई में तलाशी लेने पर युवक मृत अवस्था में पाया गया। शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 15:50 IST
किश्तवाड़ में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, खराब मौसम ने ली जान, नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत #CityStates #Jammu #KishtwarRoadAccident #RgVillageCarCrash #NeerajKumarDies #SlipperyRoad #NagseniAccident #PowerProjectEmployeeAccident #CarPlungesIntoGorge #KishtwarNews #RoadAccidentReport #AccidentInTheRain #SubahSamachar
