Mandi News: सरनोटा के पास कार खाई में गिरी, महिला की मौत

सरकाघाट क्षेत्र में हादसा, चालक समेत तीन घायलसंवाद न्यूज एजेंसीसरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट थाना क्षेत्र के तहत गांव सरनोटा के समीप गत रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार पुत्र स्व. सुख राम निवासी गांव सरनोटा अपनी कार में अपनी माता वीना देवी, मौसी भागो देवी और पत्नी चंचला देवी के साथ जा रहे थे। गांव से करीब 300 मीटर आगे लिंक रोड की चढ़ाई पर अचानक वाहन बंद हो गया। चालक ने वाहन को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कती हुई मुख्य सड़क को पार कर लगभग 20-22 फुट गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में चालक संतोष कुमार, उसकी माता वीना देवी और मौसी भागो देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रिवालसर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वीना देवी और भागो देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वीना देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि भागो देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की असावधानी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में थाना सरकाघाट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: सरनोटा के पास कार खाई में गिरी, महिला की मौत #CarFallsIntoDitchNearSarnota #WomanDies #SubahSamachar