Kullu News: सड़क से 120 फीट नीचे गिरी कार, उपचार के दौरान महिला की मौत

कुल्लू। मौहल क्षेत्र के तहत आने वाले सुआ में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 120 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया जबकि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को शाम करीब 6:30 बजे सुआ में एक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। कार को चेतन ठाकुर निवासी सुआ चला रहा था। हादसे में चेतन ठाकुर व उसकी पत्नी मासू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए तेगुबेहड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की उपचार के मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 23:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: सड़क से 120 फीट नीचे गिरी कार, उपचार के दौरान महिला की मौत #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar