Karnal News: डिवाइडर पार कर पलटी कार, युवक-युवती घायल
इंद्री। करनाल-इंद्री राजमार्ग पर वीरवार को तेज रफ्तार डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया लेकिन दुकानदारों और राहगीरों ने पीछा कर उसे धमनहेड़ी मोड़ के पास पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इंद्री से करनाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कार में सवार युवक और युवती अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे दुकानदारों और राहगीरों ने दोनों को बाहर निकालने में मदद की। दोनों को मामूली चोटें आईं। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और धमनहेड़ी मोड़ के पास डंपर को पकड़ लिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 06:06 IST
Karnal News: डिवाइडर पार कर पलटी कार, युवक-युवती घायल #CarCrossesDividerAndOverturns #YoungManAndWomanInjured #SubahSamachar
