Ayodhya News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, साथी घायल

पूराबाजार। रसूलाबाद के पास बृहस्पतिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर घायल हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शाम करीब 4:50 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में घायल पड़े युवकों को लोगों की मदद से सीएचसी पूरा बाजार पहुंचाया। पास मिले कागजात से परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। दोनों की पहचाना प्रतीक चौधरी(22) मोहम्मदपुर रायगंज, थाना भीटी अंबेडकरनगर तथा मंटू तिवारी (22) अयोध्या के बड़ी देवकाली के रूप में हुई। प्रतीक चौधरी को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मृत घोषित किया गया। मंटू तिवारी इलाजरत है। प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफरमिल्कीपुर। मुगीसपुर के पास बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।इनायतनगर थानाक्षेत्र के पूरे फूलगिरी गांव निवासी राजकुमार मिल्कीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मगंज पलिया प्रतापशाह निवासी अखिलेश यादव की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल भी पलट गई। हादसे में साइकिल सवार राजकुमार और बाइक सवार अखिलेश यादव दोनों घायल हो गए। राजकुमार के साथ मौजूद लोग उन्हें सीधे जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अखिलेश को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, साथी घायल #CarCrashesIntoTree;OneDead #CompanionInjured #SubahSamachar