Una News: मैहतपुर टोल प्लाजा पर दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टकराई कार

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर ट्रक और कार की टक्कर के बाद कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर टोल प्लाजा पर टैक्स की पर्ची कटवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक कार चालक ने अपनी गाड़ी एक लेन से दूसरी लेन में निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कार दूसरी लेन में खड़े ट्रक से टकरा गई।टक्कर के बाद कार चालक ने नाराजगी जताते हुए अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। इससे कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराया। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 00:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मैहतपुर टोल प्लाजा पर दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टकराई कार #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar