UP: बरेली में फोरलेन सड़क से नहीं हटाया पेड़, तीन की मौत; सामने आया बरेली में हुए कार हादसे का वीडियो
बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन जिंदगियां जहां काल के गाल में समां गई तो चार गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह सड़क पर विशालकाय पेड़ है। समझ में यह नहीं आ रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ की कटाई क्यों नहीं की गई और इसको हटाए बिना इस मार्ग को चालू कैसे कर दिया गया। इस सवाल पर वन विभाग व पीडल्ब्यूडी अपना तकनीकी पक्ष रखकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं घटना का जिम्मेदार कौन है। यह पूरी तरह से सरकारी तंत्र के रोड इंजीनियरिंग की पोल खोल रहा है। पूछताछ में पता चला कि यह मार्ग 2017 से पहले सपा सरकार में बनवाया गया था। हैरत की बात यह है कि यह फोरलेन सड़क पेड़ काटे बिना कैसे चालू कर दी गई। हादसे में ससुर-बहू समेत तीन की गई थी जान शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की कार शनिवार देर रात रामपुर रोड पर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में रामपुर जिला निवासी खेमकरन (60), उनकी गर्भवती बहू मोनी (30) और मुरादाबाद निवासी उनके रिश्तेदार रामगुलाम (85) की मौत हो गई। हादसे में गोविंद, उनका दो वर्षीय बेटा गुड्डू सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिस पेड़ से कार टकराई, उसके आसपास कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 10:38 IST
UP: बरेली में फोरलेन सड़क से नहीं हटाया पेड़, तीन की मौत; सामने आया बरेली में हुए कार हादसे का वीडियो #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RoadEngineering #CarAccident #Tree #Pwd #ForestDepartment #SubahSamachar
