Aligarh News: कैपिटल बनी अंडर-12 किड्स कप चैंपियन

गंगा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंजू गुप्ता की स्मृति में आयोजित अंडर-12 किड्स कप को कैपिटल ने जीत लिया। एचबी इंटर कॉलेज के मैदान पर फाइनल में कैपिटल ने पैंथर की टीम को 72 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैपिटल ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। शौर्य ने 56 रन की पारी खेली। अगम ने 15 रन का योगदान दिया। पैंथर की ओर से इंद्र और अन्वी ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर की टीम 13 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। अभय ने 17 रन और हर्षवर्धन ने 14 रन बनाए। लक्ष्य ने चार विकेट लेकर जीत की नींव रखी, जबकि शौर्य ने दो विकेट हासिल किए। शौर्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। यश बघेल को 205 रन और पांच कैच के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, शौर्य सैनी को 12 विकेट और पांच कैच के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जबकि लक्ष्य ब्रह्मा को 145 रन और 12 विकेट के शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: कैपिटल बनी अंडर-12 किड्स कप चैंपियन #AligarhNewscricketNewssportsNews #SubahSamachar