Kasganj News: कैंटर ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, दो युवक घायल
कासगंज। । गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कादरगंज रोड पर मंगलवार की सुबह तड़के एक तेज रफ्तार कैंटर ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मवेशी (बैल) माैके पर ही मर गया, जबकि दो बैलगाड़ी चालक और एक अन्य बैल घायल हो गए।गांव गणेशपुर निवासी गवदेश कुमार, अब्बास और विलाल मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कादरगंज रोड पर बालू भरने के लिए बैलगाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज गति कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मवेशी ने मौके पर ही मर गया और बैलगाड़ी पर सवार लोग दूर जा गिरे।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल बैल को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मृतक मवेशी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:57 IST
Kasganj News: कैंटर ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, दो युवक घायल #CanterCollidesWithBullockCart #TwoYouthsInjured #SubahSamachar
