Kasganj News: कैंटर और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

पटियाली। दयानंद इंटर कॉलेज के निकट मंगलवार दोपहर एक कैंटर और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक मौके पर ही कैंटर छोड़कर भाग गया।गांव ककराला निवासी सनी गुप्ता (19) और दीपांशु (19) मंगलवार दोपहर बाइक से पटियाली की ओर जा रहे थे। तभी दयानंद इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली पहुंचाया गया।सीएचसी प्रभारी डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kasganj News: कैंटर और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल #CanterAndBikeCollideHead-on #TwoYouthsSeriouslyInjured #SubahSamachar