'पक्का ना... आप ठीक हो'?; बीच सड़क पर गिरा कैमरामैन, मदद को भागीं फातिमा सना शेख; यूजर्स ने की दिल खोलकर तारीफ
फिल्म 'दंगल' से लोकप्रियता बटोरने वाली फातिमा सना शेख ने इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनाई है। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनके लुक्स और स्टाइल की खूब चर्चा होती है। एक बार फिर वे सुर्खियों में हैं। मगर, इस बार मामला फिल्म या लुक का नहीं, बल्कि मदद के लिए बढ़ाए गए हाथ का है। फातिमा ने फैंस का दिल जीत लिया है। फातिमा के अंदाज ने जीता दिल अभिनत्री फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस एक कैमरामैन की मदद करती नजर आ रही हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरामैन अचानक बीच सड़कर पर गिर पड़ा। इस दौरान उसका कैमरा छिटककर दूर गिर गया। फातिमा सना शेख की नजर जैसे ही पड़ी, वे मदद को भागीं और कैमरा उठाकर शख्स को दिया। पहले उठाया कैमरा, फिर शख्स से पूछा हाल वीडियो में देखा जा सकता है कि फातिमा ने सबसे पहले कैमरा उठाया और उसे करीने से संभालते हुए कैमरामैन को थमाया। इसके बाद उन्होंने कैमरामैन से पूछा, 'आप ठीक हैं ना पक्का ना'। एक्ट्रेस का यह अंदाज देख नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'कैमरा की कीमत एक कैमरामैन या एक कलाकार ही समझ सकता है'। एक यूजर ने लिखा, 'लाखों रुपये का कैमरा बचा लिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई सेलिब्रिटी होता तो शायद नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाता, लेकिन फातिमा के अंदाज ने दिल जीत लिया'। एक यूजर ने लिखा, 'फातिमा की नेकदिली से कैमरामैन के चेहरे पर जो मुस्कान लौटी है, उसकी कीमत नहीं'। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट फातिमा सना शेख के करियर की बात करें तो उन्होंने 'चाची 420' (1997) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से उन्हें पहचान मिली। बीते दिनों उन्हें फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' है। फातिमा जल्द ही शो 'न्याय' का हिस्सा होंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 05:06 IST
'पक्का ना... आप ठीक हो'?; बीच सड़क पर गिरा कैमरामैन, मदद को भागीं फातिमा सना शेख; यूजर्स ने की दिल खोलकर तारीफ #Bollywood #Entertainment #National #फातिमासनाशेख #फातिमासनाशेखवीडियो #CameramanFallsInTheMiddleOfRoad #FatimaSanaShaikhHelpCameraman #FatimaSanaShaikhHelpsCameraman #FatimaSanaShaikhVideo #FatimaSanaShaikhViralVideo #SubahSamachar
