छुट्टी के दिन सीवर की सफाई के लिए बुलाया, बिना उपकरण घुट गई सांसें

-पति की मौत पर पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस-चार कर्मचारी अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे पंकज रोहिल्ला बहादुरगढ़। महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी परिसर स्थित अस्पताल के सीवर के मैनहोल में सफाई के दौरान जहरीली गैस से जान गंवाने वाले प्लंबर सुनील कुमार की पत्नी मीनू पति की याद कर फफक पड़ती है। कहती है कि आरोपियों ने छुट्टी के दिन फोन कर सीवर की सफाई के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि मैं बीमार हूं नहीं आ पाऊंगा तो हर हाल में आने को कहा गया। इतना ही नहीं बिना उपकरण ही सफाई के लिए गटर में उतार दिया गया। सीवर लाइन जाम होने के बाद कर्मचारियों को सफाई के लिए मैनहोल में उतारा गया था। हादसे में एक प्लंबर सहित पांच कर्मचारी गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे। प्लंबर सुनील की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि चार अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई है। प्लंबर के तौर पर भर्ती हुआ सुनील, सीवर की सफाई के लिए उतारापत्नी के मुताबिक, सुनील को अस्पताल में प्लंबर के कार्य के लिए भर्ती किया गया था लेकिन उनसे सीवर की सफाई क्यों करवाई गई समझ नहीं आ रहा है। आखिर प्लंबर को बिना किसी विशेष प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरणों के जहरीले सीवर के मैनहोल में क्यों उतारा गया इसका अभी तक जबाव नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों के पास नहीं थे सुरक्षा उपकरण बताया गया है कि कर्मचारियों के पास न गैस चेक करने की मशीन थी न ऑक्सीजन सिलेंडर, न सुरक्षा सूट। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें और कर्मचारियों की हालत अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि जहरीली गैस के कारण कर्मचारी एक-एक कर बेहोश हो रहे थे। पत्नी बोली- कैसे चलेगी रोजी-रोटीसुनील की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का भी संकट भी खड़ा हो गया है। बहादुरगढ़ में इससे पहले भी हो चुके हैं कई हादसे बहादुरगढ़ शहर से सटे गांव जाखोदा में चार अप्रैल को 2023 को सेप्टिक टैंक में पाइप लगाने के दौरान गैस चढ़ने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह एमआइई में रेडक्रास रोड पर 26 जून 2022 को सीवर के गटर में उतरे दो युवकों की जान चली गई थी। दूसरा युवक पहले युवक को बचाने के लिए कूदा था। -फोटो 89 : इसी सीवर मैनहोल में उतरने से हुई है सुनील कुमार की मौत। संवाद -फोटो 89 : इसी सीवर मैनहोल में उतरने से हुई है सुनील कुमार की मौत। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छुट्टी के दिन सीवर की सफाई के लिए बुलाया, बिना उपकरण घुट गई सांसें #CalledToCleanSewerOnHoliday #ChokedWithoutEquipment #SubahSamachar