Rudrapur: कैफे संचालक के सिर पर टाइल मारकर हमला, मृत समझकर कर भागे युवक; FIR दर्ज
रुद्रपुर केकैफे संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अभियुक्त युवक को मृत समझकर मौके से भाग गए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैनाल कॉलोनी निवासी कमल चंद्र जोशी ने बताया कि 19 मई की रात करीब डेढ़ बजे वह गंगापुर रोड स्थित अपने कैफे से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कॉलोनी गेट के पास पहुंचे तो वहां कुछ युवक शोर-शराबा और हंगामा कर रहे थे। कॉलोनी में परिवार और महिलाएं रहने की बात कहकर जब उन्होंने युवकों को टोका तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि अभियुक्तों ने खुद को रंपुरा का बदमाश बताते हुए धमकी दी और कहा कि इसे जान से मार दो। आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पास में पड़ी सीमेंट की टाइल उठाकर उनके सिर पर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आरोप है कि अभियुक्त उन्हें मृत समझकर मौके से भाग गए। अभियुक्तों की पहचान अभिषेक निवासी रंपुरा और अर्जुन रंपुरा के रूप में हुई है। अभियुक्त जाते समय उसका पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, वाहन की आरसी और अन्य सामान ले गए। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक और अर्जुन के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:04 IST
Rudrapur: कैफे संचालक के सिर पर टाइल मारकर हमला, मृत समझकर कर भागे युवक; FIR दर्ज #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #RudrapurNews #RudrapurCafeOwnerAttack #SubahSamachar
