Ambala News: पांच ट्यूबवेलों से केबल काटी ताला तोड़कर चुराई कीटनाशक दवाइयां
अंबाला। चोरों ने 22 जुलाई की रात में दुखेड़ी गांव में दो किसानों को निशाना बनाते हुए पांच अलग-अलग ट्यूबवेलों से सैकड़ों मीटर बिजली की केबल काट ली। साथ ही कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की कीटनाशक दवाइयां चोरी कर लीं। वारदात के बाद से स्थानीय किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। दुखेड़ी गांव के किसान रवि कुमार ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे जब वह अपने खेतों में धान की फसल देखने गए तो देखा कि उनके तीन ट्यूबवेलों की करीब 25 मीटर बिजली की तार कटी हुई थी। शंका होने पर अपने ट्यूबवेल के कमरे की जांच की तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर 25 एकड़ धान की फसल में छिड़काव के लिए रखी गई महंगी दवाइयां गायब थीं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 06:04 IST
Ambala News: पांच ट्यूबवेलों से केबल काटी ताला तोड़कर चुराई कीटनाशक दवाइयां #CablesCutFromFiveTubewells;PesticidesStolenAfterBreakingLocks. #SubahSamachar
