सीए फाइनल की परीक्षा: काशी की तीन बेटियों ने लहराया परचम, नौकरी और दिन-रात मेहनत कर पाया मुकाम; खुशी का माहौल

काशी की तीन प्रतिभाशाली बेटियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से परिवारों के साथ-साथ पूरे शहर में खुशी का माहौल है। इन सफल छात्राओं में दृष्टि प्रद्धवानी, कावेरी झा और वर्तिका अग्रवाल शामिल हैं। तीनों ने अपने-अपने स्तर पर चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की और युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। दृष्टि प्रद्धवानी जिले के वरिष्ठ सीए जय प्रद्धवानी की पुत्री हैं। उन्होंने आईसीएआई नई दिल्ली द्वारा घोषित सीए फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल की। दृष्टि ने अपनी सीए ट्रेनिंग मुंबई और वाराणसी में पूरी की। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह एमबीए (फाइनेंस) की पढ़ाई कर देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने का प्रयास करेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीए फाइनल की परीक्षा: काशी की तीन बेटियों ने लहराया परचम, नौकरी और दिन-रात मेहनत कर पाया मुकाम; खुशी का माहौल #CityStates #Varanasi #CharteredAccountant #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar