UP: 'जीवन भरी शादी नहीं करूंगा', बक्सर में दुल्हन की मौत के बाद सदमे में दुल्हा; प्रेमी ने मारी थी गोली
UP News: बलिया केबैरिया थाना के सुरेमनपुर गांव से बक्सर गई बरात में जयमाल के दौरान दुल्हन आरती को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात में ही बरात बिना दुल्हन के वापस लौट आई, बाल-बाल बचे दुल्हा अविनाश साहनी ने कहा कि जिंदगी भर शादी नहीं करूंगा। दूल्हा अविनाश इस घटना से गहरे सदमे में है। अब जीवन में कभी शादी नहीं करूंगा। वहीं, दूल्हे के पिता बृजकिशोर साहनी ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि शादी के सभी कार्यक्रमों में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। कहा कि यह राहत की बात है कि घटना बारात के दौरान ही हो गई, नहीं तो आगे और बड़ी परेशानी हो सकती थी। परिजनों ने बताया कि वारदात से पहले आरोपी प्रेमी ने एक रील बनाई थी, जिसमें गाना लगाया था तू मेरी न हो सकी तो क्या हुआ…मैं तुम्हें किसी और की होने नहीं दूंग.. तुम्हारे घर वाले जहां भी शादी करेंगे, मैं उस दूल्हे को भी मार दूंगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 22:38 IST
UP: 'जीवन भरी शादी नहीं करूंगा', बक्सर में दुल्हन की मौत के बाद सदमे में दुल्हा; प्रेमी ने मारी थी गोली #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
