UP: मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं...माता-पिता को पुलिस परेशान न करे..लिख कारोबारी ने दी जान

सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में बिनगवां क्रॉसिंग के पास बिधनू जगदीशपुर निवासी यश तिवारी उर्फ रवी (25) ने गुरुवार रात ट्रेन के आगे पटरी पर लेटकर जान दे दी। पुलिस को तलाशी में उनके पास सुसाइड नोट और आधार कार्ड मिला। इसमें उसने लिखा कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, मेरे माता पिता को पुलिस परेशान न करे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उन्हें बताया कि वह ऑनलाइन कपड़ों का कारोबार करता था। पुलिस ने शरीर के दो हिस्सों में बंटे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बिधनू जगदीशपुर निवासी सुनील तिवारी का इकलौता बेटा यश तिवारी किदवई नगर गौशाला चौराहे के पास छोटी बहन यशी के साथ ऑनलाइन कपड़े का कारोबार करता था। परिवार में मां गौरी है। गुरुवार रात करीब 12 बजे यश का शव बिनगवां गांव के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पश्चिम बंगाल से पंजाब दकुनी को जाने वाली मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। उसके पास से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। मौके पहुंचे पिता सुनील ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर कार्रवाई शुरू की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं...माता-पिता को पुलिस परेशान न करे..लिख कारोबारी ने दी जान #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SuicideNews #CommittedSuicide #SubahSamachar