Noida News: समय पर जीएसटी देने वाले कारोबारियों को मिला सम्मान
ग्रेटर नोएडा। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर राज्य कर कार्यालय, सेक्टर-148 में जिला प्रशासन, राज्य कर विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों को राज्य कर विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा जीएसटी से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर राज्य कर संदीप भागिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक जीएसटी संग्रह गौतमबुद्धनगर से होता है। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक कर जमा करने वाले प्रतिष्ठानों और व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, उद्यमी तथा राज्य कर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 19:46 IST
Noida News: समय पर जीएसटी देने वाले कारोबारियों को मिला सम्मान #BusinessesPayingGSTOnTimeHonored #SubahSamachar
