व्यापार जगत की सुर्खियां: सुभाष चंद्रा मामले में एनसीएलटी ने पांच-सदस्यीय पीठ बनाई, इतिहास में पहली बार गठन

दिवालियापन के मामलों का निपटारा करने वाले न्यायाधिकरण- NCLT ने सोमवार को सुभाष चंद्रा के 22,000 करोड़ रुपये से अधिक के दावों वाले व्यक्तिगत दिवाला मामले में पांच-सदस्यीय पीठ बनाने का फैसला लिया है। एक खंडपीठ बहुमत पर सहमत नहीं हो पाई थी। NCLT के इतिहास में पहली बार बनी इस पीठ की अध्यक्षता अध्यक्ष जस्टिस अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल करेंगे। सुनवाई मंगलवार को प्रधान पीठ में शुरू होगी। निर्मला सीतारमण ने G20 बैठक में यूके के चांसलर जॉन हीली से की मुलाकात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को G20 बैठक के इतर यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर जॉन हीली से मुलाकात की। सीतारमण 29 अगस्त से 2 सितंबर तक अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। यह कनाडा से शुरू हुए नौ दिवसीय व्यापक दौरे का हिस्सा है। वह उत्तरी कैरोलिना के एशविले में G20 वित्त मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए पहुंचीं। इस बैठक में पश्चिम एशिया और यूरोप में संघर्षों के बीच वैश्विक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (FMCBG) की बैठक के इतर यह "ब्रश असाइड" मुलाकात हुई, जिसकी जानकारी वित्त मंत्रालय ने एक्स पर दी। हीली को पिछले महीने एंडी बर्नहैम के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बनाया गया था। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट सोमवार और मंगलवार को एशविले में G20 FMCBG बैठक की मेजबानी कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 01, 2026, 04:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




व्यापार जगत की सुर्खियां: सुभाष चंद्रा मामले में एनसीएलटी ने पांच-सदस्यीय पीठ बनाई, इतिहास में पहली बार गठन #BusinessDiary #National #SubahSamachar