Panipat News: हरिद्वार के लिए बसें बढ़ीं, पर इंतजाम अब भी नाकाफी

पानीपत। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए बढाई गई बसों की संख्या भी नाकाफी नजर आ रही है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। रोडवेज अधिकारियों ने हरिद्वार रूट पर 29 जुलाई से 40 बसों को लगाया है। इन बसोंं को लोकल और अन्य रूटों से हटाकर हरिद्वार के लिए भेजा जा रहा है। हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बसों की कमी यात्रियों को परेशानी में डाल रही है। हरिद्वार रूट पर हर जगह पर जाम की स्थिति के कारण बस अपने निर्धारित समय से करीब तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए देर रात को भी बसों का संचालन रूट पर किया जा रहा है। कई घंटों जाम में फंसने से यात्रियोंं को परेशानी हो रही है। यात्री मनवीर, कार्तिक और विहान ने बताया कि वह सावन मेले में स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। वह सुबह ही बस के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचे, लेकिन उनसे पहले ही बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर मौजूद थे। इस कारण उन्हें काउंटर से टिकट लाइन में कई घंटे लगने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाई। इस कारण उन्हें बस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रियों ने अधिकारियों से स्थिति में सुधार लाने की बात कही है। हरिद्वार रूट पर वर्तमान में 40 बसोंं का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर अन्य बसों को रूट पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: हरिद्वार के लिए बसें बढ़ीं, पर इंतजाम अब भी नाकाफी #BusServicesToHaridwarIncreased #ButArrangementsRemainInadequate. #SubahSamachar