Una News: बधमाणा रूट पर फिर दौड़ी बस ग्रामीणों, श्रद्धालुओं को मिली राहत
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बधमाणा में लंबे समय से बंद पड़ी बस सेवा को आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और बधमाणा सिद्ध आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।बताया जा रहा है कि कैप्टन महेंद्र सिंह, बधमाणा सिद्ध के महंत तथा गुर्जर बस्ती के निवासियों के विशेष आग्रह पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस सेवा बहाल करवाने के लिए पहल की। उनके प्रयासों के चलते यह बस सेवा आज से पुनः शुरू हो गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे जल्लो दी बड़ से चलेगी और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी। साथ ही बधमाणा सिद्ध में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब यात्रा करने में आसानी होगी। बस सेवा शुरू होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत बधमाणा, गुर्जर बस्ती और आसपास के गांवों के लोगों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का आभार व्यक्त किया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 23:35 IST
Una News: बधमाणा रूट पर फिर दौड़ी बस ग्रामीणों, श्रद्धालुओं को मिली राहत #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
