Haridwar News: पतंजलि कर्मचारियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन घायल

बहादराबाद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बहादराबाद में पतंजलि कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस अचानक सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 12-13 अन्य कर्मचारियों को हल्की चोटें लगी हैं। घायलों का उपचार पंतजलि अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही बस पतंजलि कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने बस को ओवरटेक किया। सड़क किनारे खड़ी कार के कारण ट्रक चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पतंजलि अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीन लोगों को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि बस की रफ्तार अधिक होती तो यह दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तीन लोग घायल हैं और 12-13 को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज पतंजलि अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: पतंजलि कर्मचारियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन घायल #BusCarryingPatanjaliEmployeesCollidesWithTruck #ThreeInjured #SubahSamachar