Una News: दौलतपुर-गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर फिर बीच रास्ते में हांफी बस

गगरेट (ऊना)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ऊना डिपो की बसें लगातार दूसरे दिन बीच रास्ते जवाब दे गईं। दौलतपुर-गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर बस फुलांवाला खुह के समीप तकनीकी खराबी के कारण रुक गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दो दिनों में एक ही रूट पर बसों के ब्रेकडाउन ने निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस होशियारपुर की ओर जा रही थी कि अचानक तकनीकी खराबी आने से उसका सफर बीच रास्ते ही थम गया। बस में सवार यात्रियों को काफी देर तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने जरूरी कार्यों, अस्पताल और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने में देरी हुई, जिससे उनमें नाराजगी देखने को मिली।यात्रियों ने बताया कि वीरवार को भी इसी मार्ग पर निगम की बस बीच रास्ते खराब हो गई थी। लगातार दूसरे दिन सामने आई इस घटना के बाद लोगों ने बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एचआरटीसी ऊना के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि कभी-कभी अचानक तकनीकी कारणों से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही मेकेनिक को मौके पर भेज दिया गया है और बस की मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही बस को चालू कर सेवा सामान्य कर दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 08, 2026, 00:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: दौलतपुर-गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर फिर बीच रास्ते में हांफी बस #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar