UP: तीन बच्चों की मां का अफेयर, प्रेमी ने की दूसरी शादी, फिर धड़ से अलग किया प्रेमिका का सिर; टैटू से खुलासा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बुगरासी के घुंघरावली के जंगल में 15 मार्च को मिली सिर कटी लाश केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की शिनाख्त बबली के रूप में हुई है। महिला की हत्या प्रेमी ने अपने भाई और मित्र के साथ मिलकर की थी। महिला अपने प्रेमी पर शादी का दवाब बना रही थी। जबकि, प्रेमी ने महिला को बिना बताए 12 दिसंबर को अन्य कहीं शादी कर ली थी। क्षेत्र के गांव सुलैला निवासी हत्यारे बबली को घर पर एक कार्यक्रम में शामिल करने के लिए लाए और रास्ते मे जंगल में ही उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। 15 मार्च को घुंघरावली-फरीदाबांगर के जंगल में 35 वर्षीय एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश के मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सात घंटे की मशक्कत के बाद महिला का सर मिल पाया था। महिला के सीधे बाजू पर गुदे नाम वाले टैटू से पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई थी। अब पुलिस को सफलता मिल गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 13:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: तीन बच्चों की मां का अफेयर, प्रेमी ने की दूसरी शादी, फिर धड़ से अलग किया प्रेमिका का सिर; टैटू से खुलासा #CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #BulandshahrMurder #SubahSamachar