ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति; मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी। बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 09:39 IST
ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति; मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला #CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #BulandshahrMurder #SubahSamachar
