Ambala: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची

अंबाला सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के दो खंभा चौक के पासपुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में इमारत के पास सब्जी बेचने के लिए खड़े रेहड़ी वालों को नुकसान पहुंचा है और मलबे में दो लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मदद के लिएएसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो बचाव कार्य में जुटी हुई है। बता दें कि ये इमारतअमरनाथ नाम के व्यक्ति की थी और काफी साल पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन औरएसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगे हुए हैं और घायल लोगों की मदद की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 22:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची #CityStates #Ambala #AmbalaBuildingGiri #AmbalaLatestNews #AmbalaNews #SubahSamachar