बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों की किस्मत खुलेंगी, सफलता और धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

Budh Gochar 2026:22 जून को बुध दोपहर को मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि बुध की शत्रु राशि मानी जाती है। बुध 30 जून को वक्री होंगे, फिर 7 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को मार्गी और 5 अगस्त को एक बार फिर से कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध एक राशि में करीब 23 से 27 दिनों तक रहते हैं। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों को लाभ तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है। इन राशियों के लिए बुध का गोचर शुभ ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध के कर्क राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिणाम देखने के मिल सकते हैं। इन राशियों के जीवन में आय में वृद्दि, पुराने कामों में गति, कानूनी मामलों में जीत, व्यापार में अच्छा मुनाफा और पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बरकरार रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों की किस्मत खुलेंगी, सफलता और धन लाभ के मिलेंगे कई मौके #Predictions #BudhGochar2026 #SubahSamachar