युवा, किसान और महिलाओं के लिए अवसरों का बजट : जग्गी

धर्मशाला। धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्रस्तुत बजट 2026-27 राज्य के समग्र, संतुलित एवं जनकल्याणकारी विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, कृषि सुदृढ़ीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए दूरदर्शी और प्रभावी घोषणाएं की हैं। जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी। यह युवा, किसान और महिलाओं के लिए अवसरों का बजट है। जग्गी ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 1000 कांस्टेबल पदों तथा 50 महिला इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती का निर्णय सराहनीय है। इसके साथ ही खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के माध्यम से 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 50 हजार युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने की पहल नशे के खिलाफ एक सकारात्मक कदम साबित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में 9660 करोड़ रुपये का प्रावधान कर सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है। 75 से कम छात्रों वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये स्टाइपेंड देने, कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने और अगले वर्ष 150 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का लक्ष्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायक सिद्ध होगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




युवा, किसान और महिलाओं के लिए अवसरों का बजट : जग्गी #BudgetOfOpportunitiesForYouth #FarmersAndWomen:Jaggi #SubahSamachar