Budget 2026: बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री, देखें उनके पिछले लुक्स
Nirmala Sitharaman Budget Look:हर साल की तरह इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। बजट को लेकर जहां देशभर के लोगों की निगाहें नीतियों, टैक्स राहत और विकास योजनाओं पर टिकी होती हैं, वहीं वित्त मंत्री के लुक को लेकर भी खासा उत्साह रहता है। निर्मला सीतारमण हर बजट के दिन अपनी साड़ी के चयन से अलग पहचान बनाती हैं। उनका पहनावा सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की पारंपरिक हथकरघा संस्कृति और कारीगरों को सम्मान देने का प्रतीक बन चुका है। हर साल वह अलग राज्य की हैंडलूम साड़ी पहनकर संसद पहुंचती हैं, जो उस बजट को खास बना देती है। साल दर साल उनका बजट लुक बदलता रहा है और हर बार उसमें सादगी के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस लेख में हम आपको उनके अब तक के आठ बजट लुक्स के बारे में बताएंगे, जो चर्चा में रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 15:01 IST
Budget 2026: बजट के दिन हर साल अपनी साड़ी से कुछ न कुछ संदेश देती हैं वित्त मंत्री, देखें उनके पिछले लुक्स #Fashion #National #NirmalaSitharamanBudgetLook #SubahSamachar
