BSUSC Vacancy 2026: बिहार के विवि में 3,674 पदों पर बंपर भर्ती, क्या होनी चाहिए योग्यता? जानें आवेदन की शर्तें

BSUSC Vacancy 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC), पटना ने संविदात्मक आधार पर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों में योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,674 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेज भी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया एचईडी समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आयोजन तारीख ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 आवेदन पत्रों की जांच और साक्षात्कार की सूचना 17 जुलाई 2026 - 18 जुलाई 2026 साक्षात्कार की संभावित तिथियां 20 जुलाई 2026 - 27 जुलाई 2026 योग्यता सूची का संभावित प्रकाशन 29 जुलाई 2026 कॉलेजों की अस्थायी प्राथमिकता 30 जुलाई 2026 अस्थायी अंतिम आवंटन 1 अगस्त 2026 ज्वाइन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 कौन कर सकता है आवेदन सहायक प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ NET, SLET या SET जैसी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। यूजीसी के 2009 या 2016 नियमों के अनुसार Ph.D. डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को NET से छूट मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थी सीधे आवेदन के पात्र होंगे। जो उम्मीदवार UGC 2009 नियम लागू होने से पहले Ph.D. में पंजीकृत हुए थे, वे निर्धारित शर्तें पूरी करने पर NET छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों से Ph.D. करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं, बशर्ते उनका संस्थान QS, THE या ARWU विश्व रैंकिंग में शीर्ष 500 में शामिल रहा हो। जिन विषयों के लिए नेट/स्लेट/सेट आयोजित नहीं होती, उनमें यह योग्यता अनिवार्य नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BSUSC Vacancy 2026: बिहार के विवि में 3,674 पदों पर बंपर भर्ती, क्या होनी चाहिए योग्यता? जानें आवेदन की शर्तें #GovernmentJobs #CityStates #Bihar #National #BiharAssistantProfessor #SubahSamachar