Panipat News: जेठ ने फाड़े कपड़े और बनाई अश्लील वीडियो

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के काबड़ी रोड क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने सगे जेठ पर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी आपबीती पति और सास को बताई तो उन्होंने उसकी सुनने की बजाय हाथ-पैर बांधकर पीटा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 जून 2014 को हुई थी। जेठ श्रीपाल काफी समय से उस पर गंदी नजर रखता था। एक दिन घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और डरा-धमका कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने हिम्मत जुटाकर यह घिनौनी करतूत पति और सास को बताई तो सास ने बाल खींचकर उसे कमरे में धकेल दिया। आरोप हैं कि पति ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे और जमकर लात-घूंसे बरसाए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी विनोद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पति, जेठ व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 04:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जेठ ने फाड़े कपड़े और बनाई अश्लील वीडियो #Brother-in-lawToreHerClothesAndMadeAnObsceneVideo. #SubahSamachar