Bathinda: दस दिन के भीतर भाई-बहन की माैत, गांव वालों को मां पर हुआ शक; पुलिस से जांच की मांग

बठिंडा के थाना फूल अधीन आते एक गांव में करीब दस दिन पहले एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसका उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार रात युवती के सात साल के छोटे भाई की भी मौत हुई तो लोगों को शक हो गया। गांव के लोगों ने मृतक बच्चों की मां पर संदेह जताया। शनिवार सुबह गांव के सरपंच और अन्य लोग थाना फूल पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि दोनों बच्चों की मौत होने को लेकर उन्हें बच्चों की माता पर संदेह है, जिसके चलते वो उक्त दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करें। ग्रामीण भरपूर सिंह ने कहा कि वे मामले को लेकर गांव वालों के साथ फूल थाने में पुलिस के पास पहुंचे हैं। दोनों बच्चों की मौत को लेकर पूरे गांव को संदेह है। हमने पुलिस से जांच की मांग की है। रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण पता चल पाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bathinda: दस दिन के भीतर भाई-बहन की माैत, गांव वालों को मां पर हुआ शक; पुलिस से जांच की मांग #Crime #Punjab #BathindaCrime #RampuraPhoolPolice #SubahSamachar