Noida News: पार्कों की टूटी चहारदीवारी से बढ़ी परेशानी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 के कई पार्कों की चहारदीवारी टूटने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई दीवारों के कारण लावारिस पशु पार्कों के अंदर घुस जाते हैं। इससे बच्चों के खेलने और लोगों के टहलने में दिक्कत हो रही है। निवासी आलोक ने बताया कि इससे बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि टूटी हुई चहारदीवारी की वजह से पार्क में कोई भी व्यक्ति आसानी से घुस जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:20 IST
Noida News: पार्कों की टूटी चहारदीवारी से बढ़ी परेशानी #BrokenBoundaryWallsOfParksCauseIncreasedTrouble. #SubahSamachar
