Noida News: टूटी बाउंड्रीवॉल से सेक्टर की सुरक्षा पर सवाल
नोएडा। सेक्टर-122 में कई जगह बाउंड्रीवॉल टूटी होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी ने नोएडा प्राधिकरण के जीएम अरोड़ा को पत्र लिखकर दीवारों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और जेई मदन पाल चौधरी से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि टूटी दीवारों का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व रात में सेक्टर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। अध्यक्ष ने पिछले दो वर्षों में सेक्टर के नाम पर जारी टेंडरों और कराए गए कार्यों की जांच कराने की भी मांग की है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:09 IST
Noida News: टूटी बाउंड्रीवॉल से सेक्टर की सुरक्षा पर सवाल #BrokenBoundaryWallRaisesQuestionsAboutTheSector'sSecurity #SubahSamachar
