Gurugram News: टूटे और जंग लगे झूले बढ़ा रहे हादसों का खतरा

बादशाहपुर। शहर के प्रमुख पार्कों में शुमार सेक्टर-52ए स्थित ताऊ देवी लाल पार्क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पार्क के प्ले एरिया में लगे झूलों और प्लेटफॉर्म्स की हालत जर्जर है। पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए स्लाइड और प्लेटफॉर्म पूरी तरह से जंग खा चुके हैं। कई जगहों पर लोहे की चादरें टूट कर बाहर निकल आई हैं, जिनके नुकीले किनारे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्लाइड के बीच में बड़े छेद हो गए हैं। वहीं, सीढ़ियों और रेलिंग का लोहा गल कर बेहद कमजोर हो चुका है। प्लेटफॉर्म के फर्श टूटे हुए हैं, जिससे पैर फंसने का डर रहता है। पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि वे अपने बच्चों को अब झूलों के पास भेजने से भी डरते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: टूटे और जंग लगे झूले बढ़ा रहे हादसों का खतरा #BrokenAndRustySwingsAreIncreasingTheRiskOfAccidents #SubahSamachar