Brock Lesnar: जॉन सीना और रॉक की तरह एक्टर नहीं बने ब्रॉक लेसनर; इन तीन डॉक्यूमेंट्री में दिखी रेसलर की कहानी

रेसलमेनिया का 42वां एडिशन शानदार रहा। कई बड़े मैचों के बाद एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब ब्रॉक लेसनर हार के बाद इमोशनल नजर आए। दरअसल, ओबा फेमी ने उन्हें मैच में हरा दिया। इसके बाद लेसनर काफी निराश दिखाई दिए। उन्होंने रिंग में अपने ग्लव्स और बूट्स उतार दिए। इसके बाद उनके मैनेजर पॉल हेमन ने भी रिंग में उन्हें गले लगाया। लेसनर ने फैंस को धन्यवाद देते हुए विदाई जैसा इशारा किया। इस बीच फैंस ने भी 'थैंक यू लेसनर' के नारे लगाते हुए उन्हें सम्मान से विदा किया। इसके बाद से ही लेसनर चर्चाओं में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार का एक्टिंग करियर कैसा रहा। ब्रॉक लेसनर का मूवी करियर बता दें कि ब्रॉक लेसनर ने आज तक किसी भी बड़े हॉलीवुड फिल्म में लीड या बड़ा एक्टिंग रोल नहीं किया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के दूसरे स्टार्स जैसे ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जॉन सीना की तरह उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा कदम नहीं रखा। कहा जाता है कि उन्होंने खुद द रॉक के कुछ ऑफर्स भी ठुकरा दिए थे, क्योंकि उन रोल्स में उनके किरदार को फाइट सीन हारना पड़ता। अगर उनकी एक्टिंग या फिल्मों की बात करें, तो उनकी मौजूदगी बहुत ही कम रही है। फिल्म फॉक्सकैचर (2014) में वह एक सीन में बैकग्राउंड रेसलर के तौर पर नजर आए थे, लेकिन उनका नाम क्रेडिट में नहीं था। वहीं द पर्ज वॉर पार्ट 1 (2021) नाम की एक शॉर्ट फिल्म में उन्हें परेड बायस्टैंडर के छोटे से रोल में देखा गया। कई डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा रहे हैं लेसनर फिल्मों में कम नजर आने के बावजूद, ब्रॉक लेसनर कई डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा रहे हैं। ब्रॉक लेसनर: हियर कम्स द पेन (2003) - इसमें उनकी रेसलिंग करियर की तेजी से हुई शुरुआत को दिखाया गया है। ब्रॉक लेसनर: ईट. स्लीप. कॉन्कर. रिपीट (2016) - इसमें ब्रॉक के डब्ल्यूडब्ल्यूई में दूसरे दौर पर फोकस किया गया है, जहां उन्होंने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक तोड़ी और सुपलेक्स सिटी वाले खतरनाक अवतार में नजर आए। रूथलेस अग्रेशन: द नेक्स्ट बिग थिंग (2025) -इसमें 2002 से 2004 के बीच का समय दिखाया गया है, जब ब्रॉक लेसनर ने सबसे कम उम्र के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। ये रेसलर्स भी कर चुके हैं फिल्मों में काम ब्रॉक लेसनरके अलावा द रॉक यानी डेव बटिस्टा, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, ड्वेन जॉनसन और जॉन सीना जैसे सुपरस्टार कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बटिस्टा मार्वल की सीरीज 'गार्डियन्स ऑफ द गेलेक्सी' में 'ड्रेक्स' का किरदार निभा चुके हैं। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी 'द लॉन्गेस्ट यार्ड' और 'एक्सपेंडेबल्स' में नजर आ चुके हैं। ड्वेन जॉनसन जुमांजी फिल्म की वजह से काफी पॉपुलर हुए। इसके अलावा वे 'मोआना' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में भी नजर आ चुके हैं। जॉन सीना को फास्ट एंड फ्यूरियस 10 फिल्म के लिए पॉपुलैरिटी मिली। जॉन इसके अलावा भी कई फिल्में कर चुके हैं। फिलहाल रेसलर के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना होगा ब्रॉक की तरफ से क्या रिएक्शन सामने आता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Brock Lesnar: जॉन सीना और रॉक की तरह एक्टर नहीं बने ब्रॉक लेसनर; इन तीन डॉक्यूमेंट्री में दिखी रेसलर की कहानी #Bollywood #National #BrockLesnar #BrockLesnarVsObaFemi #BrockLesnarRetirement #BrockLesnarAge #BrockLesnarMovies #BrockLesnarNetWorth #BrockLesnarRetiredWwe #BrockLesnarLastMatch #BrockLesnarHeight #BrockVsObaFemi #SubahSamachar