ब्रिक्स सम्मेलन LIVE: पुतिन समेत दिल्ली में जुटे कई देशों के दिग्गज, पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ द्विपक्षीय बैठ

ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिएरूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली पहुंच चुके हैं। ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल अन्य देशों के मेहमान भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी देर रात भारत आएंगे। पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान राष्ट्रीय राजधानी आने के बाद दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्रिक्स देशों में कितने नाम ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिक्स देशों में साल 2024 में पांच और देश- मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े। 2025 में इंडोनेशिया को भी इस समूह से जोड़ा गया। ऐसे में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे।कुछ देशों को मेहमान की तरह भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में बैठक में कुल 20 मेहमान देश शामिल होंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े नेताओं, पदाधिकारियों के बयान और सम्मेलन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 00:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ब्रिक्स सम्मेलन LIVE: पुतिन समेत दिल्ली में जुटे कई देशों के दिग्गज, पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ द्विपक्षीय बैठ #IndiaNews #National #BricsSummit #SubahSamachar