BRICS: दुनिया के लिए डिजिटल कृषि का केंद्र होगा आईआईटी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के लिए समन्वय करेगा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ब्रिक्स देशों की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा इंदौर शहर में BRICS देशों के कृषि मंत्री और अन्य प्रतिनिधि आज पहुंचे हैं। इंदौर ने स्वच्छता में न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मिसाल कायम की है। यहां आयोजित BRICS की बैठक बहुत सार्थक रही है, और इसकी यादें सबके दिलों में हमेशा बनी रहेंगी। शिवराज सिंह ने कहा बैठक में सभी देशों के बीच कई बड़े निर्णयों पर सहमति बनी है। सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें, मिट्टी की उर्वरकता को कैसे बनाए रखें, यह विचार विमर्श हुआ। अब पूरी दुनिया में डिजिटल एग्रीकल्चर पर फोकस होगा। डेटा आधारित कृषि समाधानों के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली इसमें समन्वय का कार्य करेगा। परंपरागत बीजों के संरक्षण और विकास के लिए भी अब एक अंतरराष्ट्रीय फोरम बनेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BRICS: दुनिया के लिए डिजिटल कृषि का केंद्र होगा आईआईटी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के लिए समन्वय करेगा #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #SubahSamachar